November 4, 2026

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेन्ट टाउन ने धूमधाम से मनाया अपना स्थापना दिवस

0
IMG-20250114-WA0025

Garhwal Fraternal Organization Clement Town celebrated its foundation day with great pomp.

 

देहरादूनः गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेन्टाउन देहरादून ने 49 वां स्थापना दिवस बेल रोड़ स्थित गढ़ भवन में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना व हवन किया गया।


स्थापना दिवस पर अपनी यादों को ताजा करते हुऐ संस्था के संरक्षक कर्नल एचएम बर्थवाल विशिष्ठ सेवा मेडिल ने कहा कि स्व. हरीश चन्द्र शास्त्री ने 1976 में एक छोटी सी शुरवात से गढ़वाल भ्रातृ मण्डल की स्थापना की थी और आज यह परिवार 7 सौ लोगो का हो गया है। संस्था अगले वर्ष 50वीं वर्षगांठ मनाने वाली है। संस्था ने पर्यावरण,शिक्षा,आपदा में बहुत काम किया है। साथ ही गढ़वाल की संस्कृति,खान पान रहने सहन के लिए लगातार काम कर रही है।संस्था के प्रतिनिधि के तौर पर भारत सरकार के निमंत्रण पर मुझे दिल्ली विज्ञान भवन में दो बार प्रतिधित्व करने का मौका मिला है जो संस्था के लिए गर्व का बात है।
वही संस्था के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक उद्योगपति रधुनंदन सिंह रावत ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मेरे पिता इस संस्था के पहले अध्यक्ष रहे है। हमारे पूर्वजो ने संस्था के रूप में एक पेड़ लगाया था इसको संरक्षित करने का काम हम सबकी जिम्मेदारी है। जो भी इस संस्था से जुड़ा है उन्हें इसे आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। यही उन पूर्वजों कीे लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ओ पी बहुगुणा ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को मकर सक्रांति बधाई व शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस संस्था की स्थापना की वह हमारे पथ प्रर्दशक रहे है। अब हमारी जिम्मेदारी इस संस्था को सीचने की है। हम अपने पूर्वजों के आर्शीवाद के साथ इस संस्था को मिलकर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ओपी बहुगुणा,संरक्षक कर्नल विशिष्ठ सेवा मेडिल एच एम बर्थवाल,सह सांस्कृतिक सचिव जसवंत सिंह,सह सचिव अशोक सुन्द्रियाल, चॉदकोटी,गोविन्द सिंह रावत, समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल