August 5, 2026

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेनटाउन ने आयोजित की पर्यावरण गोष्ठी

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था (पंजी.), क्लेमेनटाउन देहरादून द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन गढ़ भवन, क्लेमेनटाउन में किया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष सूबेदार मेजर बादर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें संस्था के सदस्यों, मातृशक्ति एवं पर्यावरण प्रेमियों ने प्रतिभाग किया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने वर्तमान समय में बिगड़ते पर्यावरणीय संतुलन पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सामाजिक, धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण की अनेक परंपराएं विकसित की थीं, जिन्हें आज भी अपनाने की आवश्यकता है।

संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम एवं निकायों की अनुमति से खाली स्थानों पर पौधरोपण भी किया जाता है।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक कर्नल हीरा मणी बर्थवाल, पूर्व अध्यक्ष ओपी बहुगुणा, पूर्व अध्यक्ष सुनदर लाल सेमवाल ,पार्षद एवं महासचिव दीपक नेगी, जयपाल सिंह रावत, कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, अभिषेक परमार, गजेंद्र सिंह नेगी, ईश्वर सिंह नेगी, जसवंत सिंह नेगी, संरक्षक सुन्दर लाल बहुगुणा, गोबिंद सिंह रावत, यशवंती थपलियाल, सुषमा सजवाण चौधरी, लक्ष्मण कोटनाला, जयकृत सिंह भण्डारी, बृजमोहन भण्डारी, एस.के. सुन्दरियाल, वी.पी. विडालिया, बलवीर सिंह नेगी, पूनम ममगाई एवं श्रीमती राजकुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की नव कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!