August 7, 2026

गढरत्न नरेन्द्र सिंह नेगी ने किया लोकगायक ओम बधाणी के आडियो रिकार्डिंग स्टूडियो का लोकार्पण

गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी  ने लोकगायक ओम बधाणी के  ग्रीन न्यू एनक्लेव राजेन्द्र विहार बंजारावाला माफी देहरादून स्थितऑडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो का लोकार्पण किया।इस अवसर पर ओम बधाणी के नए गीत “तु काई ना आई थी रे” का पोस्टर भी रिलीज किया ।

इस के उपरांत “यू ट्यूब पर उत्तराखंड का लोक संगीत “विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमे वक्ताओं ने वर्तमान पीढ़ी द्वारा धैर्य के साथ और स्व सेंसर द्वारा सामग्री शेयर किए जाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना,उदय शंकर भट्ट, अजय जोशी,लोकगायक रजनीकांत सेमवाल,गौरव मैठाणी, लोकगायिका संगीता ढौंडियाल,प्रसिद्ध संगीतकार संजय कुमोला,साहित्यकार डॉ0 नंद किशोर हटवाल,देवेश जोशी,रंगकर्मी सुभाष रावत, डॉ0 राकेश भट्ट,अजीत पवार,वरिष्ट पत्रकार मनोज इस्टवाल,राजू गुसाईं आदि 100 से अधिक कवि,गायक,रंगकर्मी,पत्रकार उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन गणेश कुकशाल गणी ने किया ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!