February 3, 2025

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने किया सघन पल्स अनीमिया महाअभियान का शुभारंभ

   

Former Municipality President Pushpa Paswan launched the Intensive Pulse Anemia Campaign                                            गोपेश्वर:नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से मुक्ति के लिए 2025 को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स एनीमिया महा अभियान का शुभारंभ किया।
एनीमिया यानी खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से मुक्ति की दिशा में एक निर्णायक पहल के रूप में, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,चमोली हितधारकों के साथ मिलकर 8 दिवसीय सघन पल्स अनीमिया महाअभियान का शुभारंभ किया गया।

उद्घघाटन समारोह में उन्होंने उपस्थित गर्भवती महिलाओं मरीजों के तीमारदारों, नर्सिंग कॉलेज एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों से अनुरोध किया कि स्वस्थ मां, स्वस्थ शिशु ,और स्वस्थ जनपद चमोली, के सपने को साकार करने के लिए आप अपने आसपास की सभी गर्भवती महिलाओं को निशुल्क जांच एवं उपचार करने के लिए प्रेरित कीजिएगा।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता ने बताया कि चमोली जनपद मे 112 एनीमिया जांच केंद्र, 12 उपचार इकाइयां स्थापित की गई है।जिसमें गर्भवती महिलाओं की एनीमिया की जांच,गंभीर एनीमिया से ग्रसित महिलाओं का इलाज, रोकथाम के उपाय के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले गर्भवतियों में उपचार के परिणामों में सुधार करने के लिये यह मेगा एनीमिया महा अभियान चलाया जा रहा है।
इस 8दिवसीय अभियान में अनीमिया मामलों की दर, निदान , अनीमिया मुक्‍त भारत अभियान में सामाजिक पहल सहायता के तहत घरेलू संपर्कों को शामिल करना शामिल है।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0अनुराग धनिक ने बताया कि गर्भावस्था में एनीमिया यानि खून की कमी की समस्या को दूर करने के लिए गर्भावस्था के दौरान एनीमिया न केवल मां के स्वास्थ्य में पर असर डालता है बल्कि शिशु के कम वजन, समय से पहले जन्म ,और प्रसव के दौरान जटिलताएं जैसी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है। महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ नीलम नेगी ने बताया कि गर्भवती महिलाएं आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का उपयोग लगातार करते रहें। और अपने भोजन में लौह युक्त खाद्य पदार्थ विशेष कर उत्तराखंड के स्थानीय अनाज गहत,काले भट्ट की दाल, कंडाली,झंगोरा, मंडावा, सोयाबीन ,एवं लिगड़े का भरपूर उपयोग करें ,जिससे कि उनमें खून की कमी न होने पाए। कार्यक्रम का संचालन उदय सिंह रावत ने किया तथा कार्यक्रम में कार्यक्रम जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह रावत,कोल्ड चैन मैनेजर महेश देवराड़ी, जिला डाटा मैनेजर अजय सिंह पुंडीर,सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, डाटा मैनेजर आशीष सती, आस्था तिवारी, विपिन, चंद्रकला ममगाईं आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!