July 23, 2026

धूमधाम से मना पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी का जन्मदिन

पोखरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता राजेन्द्र भंडारी का जन्मदिन को उनके पोखरी – राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर भारी संख्या में पहुंचे उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस आयोजन के कई मायने निकल रहे हैं। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता का यह आयोजन एक अहसास भी दे गया।

पूर्व मंत्री के जन्मोत्सव पर किशन महिपाल और हेमा नेगी करासी के गीतों पर लोग खूब थिरके। वहीं बधाणी संस्था की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शक दीर्घा का खूब मन मोहा।

पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने अपने जन्मदिन पर पहुंचे समर्थकों – कार्यकर्ताओं और चहेतों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी पूंजी है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पीसीसी सदस्य रविन्द्र नेगी,ठाकुर सिंह राणा पूर्व राज्य मंत्री, मीडिया प्रभारी रविन्द्र नेगी,प्रधान संघ अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख पोखरी प्रीति भंडारी, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला,भागीरथी रावत, सतेंद्र कंडारी सभासद, प्रदेश सचिव कांग्रेस सतेन्द्र नेगी, जगदीश भट्ट, संतोष चौधरी नगर अध्यक्ष कांग्रेस, बलराम नेगी कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर चौधरी देवेंद्र बर्तवाल विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!