November 25, 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी छोड़ा कांग्रेस का हाथ

0
IMG_20240407_141749

Former cabinet minister Dinesh Aggarwal also left Congress

 

देहरादून :उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले झटके लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दअरसल पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा मुख्यालय देहरादून में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान दिनेश अग्रवाल ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिनेश अग्रवाल समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं की ज्वाईनिंग कराई. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के अभी भी कई नेता उनके संपर्क में है जल्द अन्य कांग्रेसियों की भी पार्टी में ज्वाईनिंग कराई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल