February 18, 2026

वन विभाग और सीपी भट्ट पर्यावरण के द्वारा वनों को आग से बचाने के लोगों को किया जागरूक

 

चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र गोपेश्वर तथा केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज द्धारा वनागनि रोकथाम एवं अध्ययन हेतू भदूडा से आयोजित पदयात्रा तोणजी ,जौरासी ,किमोठा सलना गांवों से होते हुये आज अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज रडुवा में समाप्त हो गयी है
समापन समारोह में बोलते हुये मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक बच्चन सिंह रावत ने कहा कि वन ही जीवन है।वनों के विना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।
वही चंडी प्रसाद भट्ट प्रर्यावरण एवं विकास केन्द्र गोपेश्वर के ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि इस पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं के साथ साथ ग्रामीणों को यह जागरुक करना है ,कि वनों को आग से कैसे बचाये तथा उन कारणों का पता लगाया जाय जिनसे वनो में आग लगती है मानवीय भूलों के कारण वनों में आग लगती है इस लिये हम सबको मिलजुलकर आग से जंगलों को बचाना है यह हमारा कर्तव्य है आने वाली पीढ़ी को बचाना है वनों के बिना मनुष्य की कल्पना अधुरी है
इस अवसर पर प्रधान संगठन के ब्लांक अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा काणड ई चन्द्रशिला के प्रधान नवीन राणा रडुवा के प्रधान प्रदीप वर्तवाल जगमोहन वर्तवाल एडवोकेट देवेन्द्र वर्तवाल दिगपाल नेगी प्रेम सिंह राणा हर्षवर्धन राणा मुकेश नेगी जगमोहन वर्तवाल मोहन सिंह, तेजपाल बर्त्वाल, सुनीता देवी अंजू देवी ,मनमोहन परमार वन दरोगा मोहन सिंह बर्त्वाल नन्दन विष्ट ,उमेद नेगी ,विपिन झिकवाण , पूर्व प्रधानाचार्य सर्वदानंद किमोठी दिनेश रडवाल अजयपाल रावत प्रदीप रडवाल मनवर वर्तवाल राकेश संजय शर्मा बसन्ती फर्रस्वाण फूलचंद गौतम कुंवर सिंह गुसाईं गौरव वशिष्ठ पुष्कर वर्तवाल शांति देवी मधुसूदन किमोठी सहित तमाम अधयापक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे ,मंच संचालन विनय सेमवाल ने किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!