February 16, 2025

प्रदेश में होने वाले चुनावों में पूर्व सैनिक संर्धष समिति क्लेमेन्ट-टाउन उतारेगी अपना प्रत्यासी

   

क्लेमेनटाउन, देहरादून में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति क्लेमेनटाउन की बैठक समिति के अध्यक्ष कैप्टन (से नि) आलम सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्व प्रथम सेना के शहीद हुए पांच जवानों की याद में 2 मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत ने बैठक प्रारंभ की और कोषाध्यक्ष कैप्टन (से नि) विजय सिंह रावत ने समिति का आय-व्यय का ब्यौरा सभा के पटल में रखा जो सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया। इसी क्रम में बैठक के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे जिसमें सुबेदार मेजर बचन सिंह पटवाल ने पूर्व सैनिकों के लिए भी चुनावों में अन्य वर्गों की भांति आरक्षित सीट करने की मांग की। सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत ने समिति के कार्यों की सराहना की कि समिति अपने कुशल अनुशासनात्मक तरीके पूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचा रही है। संयोजक जयपाल सिंह रावत ने जोर देकर कहा कि छावनी परिषद् क्लेमेनटाउन में चुनाव न होने के कारण और छावनी परिषद् भंग होने के कारण यहां पर विकास के काम ठप्प पढ़ें हैं। लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इसी क्रम में अनेक मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। अन्त में समिति के अध्यक्ष कैप्टन (से नि) आलम सिंह भण्डारी ने सभी लोगों के सहयोग की सराहना की और आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र के सभी लोगों की समस्याओं को लगातार शासन प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं जिसमें क्लेमेनटाउन छावनी छेत्र तक एक सिटी बस चलती थी जो सेना ने बंद कर दिया है। अभी यदि पोली क्लीनिक क्लेमेनटाउन में खुलता है तो फिर बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को आने जाने में काफी परेशानी होगी। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों से सम्बंधित सभी सुविधाएं जैसे सी एस डी कैंटीन, स्टे हेडक्वार्टर, सैनिक अस्पताल, छावनी परिषद् कार्यालय, और अस्पताल सभी यही पर स्थित हैं। जिससे आम जन को यहां आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

 काफी चिन्ता का विषय है कि हम पूर्व सैनिकों की मूलभूत सुविधाओं पर सर्व प्रथम कैंची क्लेमेनटाउन क्षेत्र से ही प्रारंभ क्यों होती है जो अवश्य चिन्ता का विषय है। जैसे आपको विदित है कि 2007 में एक फूलता फलता केन्द्रीय विद्यालय सेना और संगठन के अहम् के कारण तोड़ा गया जिसमें 1500 छात्र छात्राएं विद्याधन कर रहे थे। अभी क्लेमेनटाउन गुरूद्वारा कलोनी से मच्छी तालाब तक का रास्ता भी भगवान भरोसे पर है। महोदय छावनी परिषद् क्लेमेनटाउन एक सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है जिसमें पूर्व सैनिकों के परिवार और सैनिक पृष्ठ भूमि के लोग ही ज्यादा रहते हैं। यदि सरकार पूर्व सैनिकों की हितैषी है तो हमारी इन ज्वलंत समस्याओं का भी समाधान होना चाहिए। अभी इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखते हुए पूर्व सैनिकों ने निर्णय लिया कि होने वाले चुनावों में पूर्व सैनिक प्रत्याशी ही उतारे जाएंगे।

 बैठक में कैप्टन (से नि) आलम सिंह भण्डारी के साथ कैप्टन (से नि) अशोक लिम्बु , कैप्टन विजय सिंह रावत , सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत , सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत , सुबेदार मेजर बचन सिंह पटवाल , सुबेदार मेजर वाचस्पति विडालिया , सुबेदार गोबिंद सिंह रावत ,नायब सुबेदार लक्ष्मन सिंह रावत, कैप्टन अमर सिंह, सुबेदार ब्रिज मोहन सिंह भण्डारी , हवलदार विलोचन बर्थवाल , सुबेदार राजे सिंह नेगी सभी उपस्थित थे।

समिति से दो प्रतिनिधि 12 जनवरी 2024 को आगरा (उत्तर प्रदेश) फेडरेशन ऑफ वेटरन्स ऐसोसिएशन के बुलावे पर आल इंडिया डेलीगेट मीटिंग में भाग लेने भी जायेंगे जहां पर ओ आर ओ पी की विसंगतियों के विरोध में चलाई गई मुहिम पर पुनः विचार विमर्श होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!