November 5, 2026

चमोलीःकार दुर्धनाग्रस्त,एक घायल दो की मौत

0
Screenshot 2024-12-25 194741

 

नंदानगर घाट से नंदप्रयाग जाते हुए वाहन संख्या यूके 11 टीए 3317 स्वीप्ट डिजायर ग्राम सैंतोली सीमांतर्गत घाट से लगभग 3 किलोमीटर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । प्राशासन से मिली सूचना के अनुसार वाहन में चालक सहित 3 व्यक्ति बैठे थे, जिसमे से एक घायल तथा दो की मृत्यु हो गई है,घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट पहुंचा दिया है,दो मृतकों को डीडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों की सहायता से सड़क पर लाया गया है।मौके पर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। दुर्धटनाग्रस्ता कार मेें घायल 1) चंदन सिंह पुत्र हयात सिंह उम्र 27 साल, ग्राम गांडसू । मृतक 1) पंकज बिष्ट पुत्र कल्याण सिंह बिष्ट 31 साल,ग्राम गांडसू,2) सुनील भंडारी पुत्र दिलवर सिंह भंडारी उम्र 36 साल,ग्राम गांडसू। सवार थें। इस दुर्घटना की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल