November 18, 2026

पर्यावरण मित्रों ने स्वच्छता अभियान के तहत निकाली जनजारूकता रैली

0
IMG-20230612-WA0045

चमोली जिले के पोखरी नगर पंचायत में सोमवार को पर्यावरण मित्रों के द्वारा शासन के निर्देश पर पोखरी मुख्य बाजार से लेकर विनायक धार, गुनियाला तक स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई । इस दौरान पर्यावरण मित्रों से खुले में कूड़ा न डालें जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग रखने की अपील की।

नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर ने नगर वासियों से कहा खुले में कूड़ा डालें सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें जैविक और अजैविक कूड़ा अलग अलग रखें स्वच्छ पोखरी सुंदर पोखरी बनाने में नगर पंचायत का सहयोग करें।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर ,विजय प्रसाद चमोला आशीष चमोला ,शकुंतला देवी सहित तमाम पर्यावरण मित्र मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल