October 5, 2026

नगर पंचायत पोखरी में चुनावी सरगर्मियां शुरू,पक्ष विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप शुरू

भले ही नगर पंचायतों के चुनाव में 6 माह का समय बाकी हो लेकिन राजनीतिक सरगर्मीयों अभी से तेज होने लगी है। पोखरी नगर पंचायत पोखरी में बीते साडे चार सालों में नगर क्षेत्र में हुऐ विकास कार्यो पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सवाल उठाने लगी है। कांग्रेस के युवा नेता संतोष चौधरी का कहना है कि बीते साडे़ चार साल में भाजपा सरकार ने नगर क्षेत्र के अर्न्तगत किसी भी जन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। पोखरी नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण से लेकर पार्किग की समस्या बनी हुई है।
वही नगर पंचायत पोखरी लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा है कि पोखरी नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा सरकार ने जितने विकास कार्य किये है और जितने विकास कार्य उनके कार्यकाल में हुऐ है उतने विकास कार्य 50 नगर पंचायत अध्यक्ष भी पोखरी में नहीं कर सकते है।
बहरहाल नगर पंचायत चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में विकास कार्याे को लेकर चर्चायें होने लगी है। मतदाताओ को लुभाने के लिए बडे दावे और वादे भी होने लगे है। नगर पंचायत पोखरी पर लगने वाले आरोपों को राजनीतिक दृष्ठी से हटकर देखा जाय तो पोखरी नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस प्रबंधन का आभाव साफ नजर आता है हॉलाकि नगर पंचायत पोखरी द्वारा डोर टू डोर कूडा उठने के लिए वाहनों की व्यवस्था है लेकिन इस कूडे के ठोस निस्तारण के लिए धरातल पर अभी तक कोई ठोस प्लान नही दिखाई दे रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी की आगामी नगर पंचायत चुनावों में जनता किस दल की बातों पर विश्वास करती है।
भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज पोखरी चमोली

Spread the love
error: Content is protected !!