October 24, 2026

भूतपूर्व सैनिकों की ECHS संबंधी समस्या का जल्द होगा सामाधान:त्रिवेंद्र रावत

0
IMG-20230310-WA0007

पूर्व सैनिकों का शिष्ट मंडल ब्रिगेडियर (से नि) सुभाष पंवार के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों को ई सी एच एस पैनल अस्पतालों में इलाज, दवाईयां आदि पाने में हो रही परेशानियों का समाधान बाबत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिला।इस अवसर पर कर्नल (से नि) अमित वीर पांड्या ने बताया कि देहरादून ई सी एच एस पैनल अस्पतालों का अभी तक का लगभग 40 करोड़ रूपए बकाया की देन दारी बाकी है। यदि यथा समय पर इन पैनल अस्पतालों को समय पर भुगतान न हुआ तो सम्भवतः हम पूर्व सैनिकों की परेशानियां और बढ़ जाएंगी।इस अवसर पर ब्रिगेडियर सुभाष पंवार साहब ने भी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी यह वित्तीय भुगतान सरकार से यथाशीघ्र दिलवाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही कर्नल आर एस सिद्दू और कैप्टन अशोक लिम्बु ने भी यथाशीघ्र उपरोक्त समस्या का निवारण हेतु गुहार लगाई।
इसी परिप्रेक्ष्य में कैप्टन आलम सिंह भण्डारी ने एक और ई सी एच एस पालिक्लैनिक क्लेमेनटाउन देहरादून में खोले जाने के सम्बन्ध में बात रखी जो कि पूर्व में स्वीकृत किया गया था परन्तु किन कारणों से यह मामला ठंडे बस्ते में रुका है जो कि चिंता का ही विषय है।
शिष्ट मंडल की सभी समस्याओं को पूर्व मुख्यमंत्री ने ध्यान से सुना और इसे समाधान करने का आश्वासन एवं दिलाशा दिया।
इस अवसर शिष्ट मंडल में ब्रिगेडियर (से नि) सुभाष पंवार, कर्नल (से नि) अमित वीर पांड्या, कर्नल (से नि) आर एस सिद्दू, कैप्टन अशोक लिम्बु, कैप्टन आलम सिंह भण्डारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल