November 25, 2026

भारी बारिस से जन जीवन अस्त व्यस्त,वाहनों के पहिये जाम

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_2023724214049794

 

 

चमोली/पोखरीःप्रदेशभर में भारी बारिस के कारण जन जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लाइफ लाईन माने जाने वाले सड़कें सैकड़ों स्थानों पर छतिग्रस्त हो गई है। वहीं पर्वतीय जनपदों में भूस्खलन के कारण कई सम्पर्क मार्ग बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गयें है। जिससे गांवों का सम्पर्क मुख्य शहरों व बाजारों से कट गया है। ऋषिकेश राष्ट्रीय राज मार्ग जहां गौचर कमेड़ा के पास बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है जिससे चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को कर्णप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग से रूद्रप्रयाग भेजा गया। पोखरी रूद्रप्रयाग मोटर मार्ग कई स्थानों पर मलवा आने से छतिग्रस्त हो गया। जन समस्या को देखते हुए उप जिला जिलाधिकारी पोखरी संतोष कुमार पांण्डे ने खुद मोर्चा संभाला और सड़क मार्ग खुलवाने के साथ साथ विनगढ़ उडामाण्डा सड़क से जाम हटाया।
भूस्खलन से कई गांवों के मकानों को छति पंहुची है। पोखरी व्लॉक के तोली गैलूग गांव में मकान के अंदर मलवा धुस गया,वही मकान के आगे दरार पड़ गई साथ ही गैलूग गांव में वनीकरण को भारी नुकसान पंहुचा है। रूद्रप्रयाग के द्यूका गांव में भारी बारिस के कारण मकान के आगे का पुस्ता धंस गया। पोखरी व्लाक के बिनगढ़ गांव किमखोली गांव में भू स्खलन के कारण कई मकान खतरे की जद में आ गये। ग्राम पंचायत तमुण्डी में चोपडा के पास भारी मलवा आने से सड़क मार्ग बुरी तरह से छतिगस्त हो गया है। वही सिनाउ गांव में उडामाण्डा के पास भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मलावा व दूसरे स्थान पर लगातार बोल्डर गिरने से सड़क मार्ग जाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल