July 30, 2026

चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु ऋषिकेश नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ राजे नेगी सम्मानित

ऋषिकेश-अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में मैत्री सामाजिक संस्था द्वारा चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु ऋषिकेश नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ राजे नेगी को सम्मानित किया गया।इस दौरान संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी व अन्य सदस्यों ने डॉ नेगी को शाल ओढ़ाकर एवं भगवतगीता पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मैत्री संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कहा कि डॉ राजे नेगी ऋषिकेश के एकमात्र ऐसे चिकित्सक हैं जो लगातार अपने सामाजिक कार्यों केकी जरिए समाज के सब वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
उत्तराखंड की बोली, भाषा एवं लोक संस्कृति के उत्थान मैं उनकी अग्रणी भूमिका काबिले तारीफ है। साथ ही कोरोना काल के दौरान लोगो को मुफ्त इलाज एवं भोजन मुहैय्या कराने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस मौके पर समाज सेविका सीता पयाल, रजनी कश्यप, प्रमिला जोशी, समाजसेवी राज कपसुरी, योगाचार्य नंदनी जोशी, मनोज नेगी उपस्थित थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!