August 18, 2026

अच्छी खबर: दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में जल्द ही लगेगा एचएमआईएस सिस्टम

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में एचएमआईएस सिस्टम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से मरीजों को एक यूनिक आईडी दी जाएगी। जिसमें उनकी बीमारी एवं उपचार की पूरी हिस्ट्री इसमें दर्ज होगी। डाक्टर के पास आने पर कंप्यूटर में डालते ही सारी जानकारी इसमें आ जाएगी। इससे मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी। डाक्टरों को रिपोर्ट और इलाज का ब्योरा मिल जाएगा। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने सोमवार को सभी एचओडी की इस संबंध में बैठक बुलाई है। सभी विभागों में कंप्यूटर एवं इंटरनेट कनेक्शन की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग को दी है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!