August 11, 2026

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम फैसलों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। इस कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल के सम्मुख कुल 25 प्रस्ताव सामने आए थे जिसमें से प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है।

 

मंत्रिमंडल के अहम बिंदु……..

 

राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज के फ़ीस को सबसे कम करने का निर्णय लिया है। 4 लाख फीस को घटा कर 1 लाख 45 हज़ार किया गया।

 

कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड से संबंधित समस्याओं को सुना गया। और भुकतान की समस्या का निस्तारण किया गया।

रिटायर्ड कर्मचारी एवं पेंशनरों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।

भारत सरकार की तरह ही राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का लिया निर्णय।

 

सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में पदों की संख्या बढ़ाई गई।

 

आशा फैसिलिटेटर को 2000 रुपये/प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जबकि पहले एक हज़ार दिया जाता था।

 

उत्तराखंड सरकारी पदोन्नति सेवा को वर्तमान चयन वर्ष के लिए किया गया पुनर्जीवित।

Spread the love
error: Content is protected !!