August 10, 2026

अब तीर्थ स्थलों पर मर्यादा में ना रहने वालों की खैर नहीं, उत्तराखंड पुलिस ने शुरू की ऑपरेशन मर्यादा

प्रदेश की उत्तराखंड़ पुलिस ने आपरेशन मर्य़ादा को लांच किया है उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक यानी DGP ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटक स्थलों से लेकर तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनी रहे इसलिए इस अभियान की शुरुआत की जा रही है।  पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि बीते दिनों कुछ ऐसे वीडियो सामने आये है जिनसे धार्मिक भावनाओं के प्रति आघात की परिस्थितियां सामने आई हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस प्रकार के वीडियो वायरल होने के बाद एक अच्छा संदेश नही गया है। जिस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड पुलिस लगातार बिना समय गवाएं एक्शन कर ऐसे कानूनन अस्वीकार्य बर्ताव करने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्ती कर रही है । उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सख्त लहजे में ऐसे तत्वों पर लगाम कसने के लिए साफ कहा है कि लोग अपील से समझते है तो ठीक है वरना पुलिस सख्ती से समझायेगी !

Spread the love
error: Content is protected !!