October 5, 2026

उपजिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी का किया औचक निरीक्षण

 

उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने व साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने करीब डेढ़ घंटे तक यहां रहे, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्ची काउंटर, ओपीडी कक्ष, और डॉक्टरों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच भी गए।
वही उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहां स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में निरीक्षण किया गया जिसमें कुछ खामियां थीं उसके सुधार के लिए निर्देशित किया गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी ने प्रभारी अधीक्षक डॉ गरिमा को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
वही प्रभारी अधीक्षक डॉ  गरिमा ने कहा उपजिलाधिकारी के द्वारा जो निर्देश दिए उस पर सुधारने का प्रयास करेंगे।
आपको बता दे कि विगत दिन व्यापार संघ पोखरी के द्वारा सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में अव्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन दिया गया था। जिस पर उपजिलाधिकारी द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

Spread the love
error: Content is protected !!