October 12, 2026

ट्रांसफर एक्ट की मांग को प्रमुखता से उठाया जायेगा-डाॅ मनोज बर्मा

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड का अधिवेशन एवं नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम महा निर्देशक के द्वारा विभिन्न जनपदों से आए नवनिर्वाचित अध्यक्ष,सचिव एवं कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई गई उसके उपरांत डॉक्टर नीरज फॉरेंसिक एक्सपर्ट के द्वारा सभी चिकित्सकों को मेडिकोलीगल संबंधित मामलों की जानकारी दी गई तत्पश्चात चिकित्सकों एस के कुरियाल सीएमओ चमोली के द्वारा बांसुरी वादन किया गया। डॉ विनीता सयाना, डॉ आशुतोष भारद्वाज डॉ मोनिका;डॉ मेघना असवाल,डॉ पूनम रावत, डॉ नताशा,डॉ अनीशा अलीशा डॉ अर्चना वर्मा के द्वारा गाना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा ने कहा डॉक्टरों की मांगों को लेकर मजबूती से लड़ेंगे तथा ट्रांसफर एक्ट की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पूर्व महानिदेशक डॉ अमिता उप्रेती, निर्देशक तृप्ति बहुगुणा,कुलपति एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी डॉक्टर हेमचंद्र पांडे, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉक्टर आशुतोष सयाना, डायरेक्टर डॉक्टर शैलजा भट्ट के द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई तथा देहरादून के तत्कालीन सीएमओ ,वर्तमान सीएमओ एवं सीएमएस को कोरोना योद्धा के अवॉर्ड से नवाजा गया।
डॉ वी पी मौर्य एवं डॉक्टर राजेश शाह को मरणोपरांत सम्मान से नवाजा गया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!