देहरादून एक्स सर्विस मेन लीग ने अपनें 40 वें बर्ष गांठ पर भव्य रुप से वार्षिक किया ।







सैनिक इन्सिच्यूट गढ़ी कैंट में देहरादून एक्स सर्विस मेन लीग ने अपना 40 वां स्थापना दिवस में भव्य रुप से वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया। इस आयोजन की अध्यक्षता देहरादून एक्स सर्विस मेन लीग के अध्यक्ष कर्नल यू एस ठाकुर ने की। जिसमें मुख्य अतिथि मेजर जनरल (से नि) ओ पी सभरवाल साहब थे। विशिष्ट अतिथि उत्तराखण्ड एक्स सर्विस मेन लीग के अध्यक्ष मेजर जनरल (से नि)एम एल असवाल और एम एच कमांडेंट ब्रिगेडियर एम एस बिष्ट,
ई सी एच एस इन चार्ज कर्नल मेहता, कर्नल वेटरन सुमित सूद (सैना मैडल),सी एस डी इन चार्ज कर्नल (से नि) दत्ता पूर्व सैनिकों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए उपस्थित थे।
सम्मेलन का प्रारम्भ बैंड की धुन पर राष्ट्रीय गान जन गण मन से प्रारम्भ हुआ। तत् पश्चात शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण के पश्चात सम्मेलन की शुरुआत संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल (से नि) बृजमोहन थापा साहब ने की जो मंच संचालन भी कर रहे थे। इसके बाद कंचन संगीत कला केंद्र रायपुर से कथक, गढ़वाली गीत पर नृत्य और राजस्थानी सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई और गोर्खाली सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इसी क्रम में देहरादून एक्स सर्विस मेन लीग के अध्यक्ष कर्नल यू एस ठाकुर ने संगठन के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पेंशन से सम्बन्धित परेशान लोगों की समस्यायों का समाधान किस प्रकार किया इसका भी पूर्ण विवरण दिया। इसके साथ ही उत्तराखण्ड सब एरिया कमांडर मेजर जनरल संजीव खत्री (वी एस एम) का पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ किए गए कार्यों की खूब सराहना की। इसके बाद बहादुरी से अलंकृत पूर्व सैनिकों,वीर नारियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। जिसमें अशोक चक्र विजेता स्व हवलदार बहादुर सिंह बोरा की धर्म पत्नी शांति देवी के साथ ही सभी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संगठन में अच्छा कार्य करने वाले कार्य कर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेलाकुई अध्यक्ष नायब सूबेदार लाल बहादुर थापा को उनके शाखा को सर्व श्रेष्ठ कार्य करने के लिए भी सम्मानित किया गया। कर्नल वेटरन कर्नल सुमित सूद ने ई सी एच एस ,सी एस डी और स्पर्श पोर्टल पर होने वाले समस्याओं के समाधान बाबत जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में जानकारी दी कि संगठन जब से प्रारम्भ हुआ और आज तक किसी प्रकार कार्य किया वह अवश्य सराहनीय है।
उन्होंने यह संगठन प्रारम्भ किया।इस अवसर पर लीग द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकें टेलीफोन डायरेक्टरी और वार्षिक मैगजीन का भी विमोचन किया गया।
इस अवसर पर कमांडर एस एस मठारु, मेजर आर सी बलूनी, कर्नल एस एस थापा, कर्नल मान, कर्नल गम्भीर , ब्रिगेडियर के जी बहल,ले कर्नल सतीश चंद्र शर्मा , कर्नल शशी पोखरियाल, कर्नल राजेश भण्डारी, कर्नल एल वी खत्री , कर्नल एस सी उप्रेती, कर्नल डी एस बर्त्वाल, कर्नल अजय कुमार, कैप्टन युद्ध वीर सिंह बिष्ट, कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, कैप्टन नील कुमार थापा, कैप्टन दरवान सिंह बिष्ट, कैप्टन ओ पी पोखरियाल, हवलदार क्लर्क वी पी शर्मा, कैप्टन चन्दन सिंह बिष्ट, नायाब सुबेदार लाल बहादुर थापा, सुबेदार मेजर राज बहादुर थापा , राइफल मेन एम एस भण्डारी, राजेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र प्रिजवाण सभी उपस्थित थे।
इस समारोह में डी ई एस एल सचिव कर्नल (से नि) भूपेंद्र शाही के योगदान की काफी प्रशंसा की गई जो कि हर बर्ष संगठन का आर्थिक सहयोग करते रहते हैं और अभी भी अपनी वृद्ध अवस्था में संगठन में कार्य रत रहते हैं।