November 26, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति का किया अनावरण

0

पौड़ी के पीठसैण दौरे पर रहे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेशावर काण्ड के महानायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चंद्र सिंह गढवाली की पुण्य तिथि पर उनकी जन्मभूमि में पहुंचकर उनकी मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने वीर चंद्र सिंह गढवाली को श्रद्धांजलि देते हुए उनके देश हित में दिये गये योगदान को याद किया। और बताया कि गढवाली जी के जीवन और उनके साहस पर जितना प्रकाश डाला जाये वो कम है।

]

वहीं रक्षा मंत्री ने पूर्व सैनिको को भी सम्मानित किया गया और कार्यक्रम में दीन दयाल उपाध्याय योजना के ब्याज मुक्त श्रण के चेक कई लोगों को वितरित किये गये। जबकि घसियारी योजना के घसियारी किट भी इस दौरान कई महिलाओं को वितरित की गई।

बताते चले कि आज पेशावर काण्ड के महानायक स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह गढवाली की पुण्य तिथि है जिन्होने स्वाधीनता आंदोलन के दौरान 23 अप्रैल 1930 को पेशावर में एक अंग्रेज अफसर रिकेट द्वारा निहत्थे पठानो पर गोली चलाने के हुकुमर को नहीं माना और निहत्थों पर हमला न करने का जवाब रिकेट को दिया जिसके बाद उन्हे जेल भी जाना पडा था यही वजह है कि स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह गढवाली को पेशावर काण्ड का महानायक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल