November 26, 2026

सर्व कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक पूजन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_202485185252477

Crowd of devotees gathered for Rudrabhishek puja at Sarva Kalyaneshwar Mahadev Temple.

 

देहरादून/क्लेमेन्ट टाउन:
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोस्ट आफिस रोड़ क्लेमेंट टाउन के सर्व कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में सर्व जन हिताय रुद्राभिषेक का पूजन आचार्य दिनेश खंकरियाल और मन्दिर पुजारी पंडित देवेन्द्र नौडियाल ने सुन्दर मन्त्रोंचार और विधि विधान से मन्दिर अध्यक्ष जयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सम्पन्न किया।इस कार्य क्रम में क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।इस अवसर पर सभी ने आस्था से जल,दूध, दही,घी,शकर, बिल्वपत्र आदि चढ़ाकर पुण्य कमाया साथ ही भगवान शिव से सर्वत्र सुखमय, मंगल मय और प्रकृति में शांत वातावरण की कामना की।इस रूद्राभिषेक पूजन में मन्दिर समिति के सदस्य अनिल राठी और उनकी धर्मपत्नी पूनम राठी मुख्य जजमान थे।
इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह रावत के साथ मन्दिर संरक्षक कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, सचिव बच्चन सिंह पटवाल, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद जुयाल, राजे सिंह नेगी , कुन्दन सिंह नेगी , कैप्टन दान सिंह बिष्ट, महिला मण्डली अध्यक्ष ऊषा रावत, मीनाक्षी रावत, महेश्वरी पटवाल , महिला मण्डली संरक्षक दिगम्बरी देवी रावत सभी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल