August 26, 2026

कांग्रेस कमेटी गौचर ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 

चमोली/गौचरःभारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, अहिंसा के पुजारी,सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि -शहीदी दिवस पर नगर कांग्रेस गौचर कार्यालय में कांग्रेसजनों द्वारा पूज्य बापू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के विचारों पर विभिन्न वक्ताओं ने प्रकाश डाला गया तथा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आदर्शाे पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, जिला महामंत्री हरीश नयाल, नगर महामंत्री महांबीर नेगी, सेवादल के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन नेगी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिभाशु वर्तवाल, सेवादल के प्रदेश महासचिव सुनील शाह, रुद्रप्रयाग महिला सेवादल की अध्यक्ष पुष्पा शाह, कैलाश रावत,हरीश चौहान,सुरेन्द्र नेगी,सोनू, आदि मौजूद रहे।

Spread the love
error: Content is protected !!