November 29, 2026

. मोली-रुइंठा के ग्रामीणों का सड़क निर्माण के लिए श्रमदान जारी, चार दिन में खोदी 115 मीटर सड़क

0
IMG-20261129-WA0009

गौचर।
विकास खंड कर्णप्रयाग के मोली रूइंठा के ग्रामीणों का श्रमदान के माध्यम से सड़क बनाने का कार्य रविवार को भी जारी रहा। ग्रामीण अबतक 115 मीटर सड़क खोद चुके हैं।
बृहस्पतिवार से शुरू हुआ ग्रामीणों का सड़क खोदने का श्रमदान रविवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। ग्रमीणों का हौसला इतना बुलंद हैं कि उन्होंने सड़क का एलाइनमेंट भी अपने आप बनाकर रविवार को लगभग 115 मीटर की खुदाई का कार्य कर दिया है। ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए आसपास के क्षेत्र के प्रधान संगठन के लोग भी समूह के रूप में पहुंच रहे हैं कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुकेश नेगी ने भी अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। इससे पहले यूकेडी के आशीष नेगी भी गांव पहुंचे थे। ग्राम प्रधान कुशुम पुंडीर ने बताया कि गत दिवस वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही पीएम जी एस वाई के अधिशासी अभियंता भी मौके पर पहुंचे थे। वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि वन विभाग से अनुमति स्वीकृत प्राप्त हो चुकी है। पी एम जी एस वाई के अधिशासी अभियंता का कहना था कि विभाग की ओर से डीपीआर भेज दी गई है उन्होंने एक माह का समय देने का अनुरोध किया लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं। ग्राम प्रधान कुशुम पुंडीर का कहना है आस्वासनों के भरोसे उनके आठ साल बीत गए हैं। अब ग्रामीण भरोसा करने की स्थिति में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल