November 5, 2026

कृषि पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव पट्टी बड़मा की भब्य तैयारियों में जुटी समिति

0
WhatsApp Image 2023-12-21 at 1.55.14 PM

 

पट्टी बड़मा जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड जखोली में प्रथम बार पट्टी बड़मा की जनता के प्रयास से स्थान दिगधार बड़मा में कृषि पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव का भब्य आयोजन आयोजित होने जा रहा है. संरक्षक पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र बुटोला एवं अध्यक्ष सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता विशम्बर सिंह रावत सहित मेला समिति समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उक्त मेले को आकर्षक बनाने हेतु नियमित बैठक कर भब्य मेले की रूपरेखा तय की जा रही है.


 समिति के अध्यक्ष विशम्बर सिंह रावत ने  12जनवरी से 14जनवरी 2024 की तिथि नियत कर मेले की तैयारियों को जोर दे दिया है .बडमा पट्टी में पहली बार आयोजित होने वाले मेले को क्षेत्रीय धार्मिक,सांस्कृतिक,साहित्यिक विरासतों को मंच पर प्रस्तुत कर नई प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया जायेगा.
मेले के प्रचार-प्रसार हेतु समितियों का गठन कर युवा एवं ऊर्जावान नौजवानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 कृषि एवं पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव के सयुंक्त महामंत्री एवं पट्टी बड़मा विकास संर्घष समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत ने बताया की उक्त मेले को नाम के अनुरूप साकार करने हेतु ग्रामीण किसानों को कृषि के साथ पर्यटन एवं स्वरोजगार तथा सांस्कृतिक जगत से जुड़े प्रतिभावान प्रेरणादायक शक्तियों मार्गदर्शन लेकर नियमित प्रयास कर क्षेत्रीय मूल समस्याओ शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल,स्वरोजगार,एवं सैनिक स्कूल के स्थानीय मुद्दे मेले में आमंत्रित माननीय मुख्य अतिथियों के समक्ष प्राथमिकता से रखे जायेगें जिसके लिए मेला समिति अपना रोडमैप बना चुकी है.


 मेला समिति के अध्यक्ष विशम्बर रावत ने स्थानीय जनता से अपील की है कि अगर मेले मैं स्थानीय उत्पाद बढ़-चढ़कर लाये जाते हैं तो समिति का पूरा सहयोग होगा उनको उचित मंच से प्रचार-प्रसार मिल सके जिससे जागो बडमा संगठित बडमा का संकल्प पूरा हो.
इस अवसर पर मेला समिति में संरक्षक वीरेन्द्र सिंह बुटोला अध्यक्ष विशम्बर सिंह रावत उपाध्यक्ष बलराम पंवार,किशोर रौथाण, संदीप रावत,जगदीश नेगी,सचिव प्रदीप सिंह,सहसचिव कालीचरण रावत,कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद,जनसंपर्क अधिकारी आनंद रौथाण आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल