July 30, 2026

बड़ी खबर: चुनाव नहीं लडेंगे पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत,राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि वह इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
एक पत्र के जरिए उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपने फैसले के बारे में जानकारी दी है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि, राज्य का नेतृत्व युवा हाथों में है ऐसे में बदलते हुए राजनीतिक परिस्थितियों में उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. वो बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे।


इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच भी यह संकेत दिए । जिसके बाद यह संभावना जताई जा रही है कि वह डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब इसके बाद डोईवाला से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर संस्पेंस बन गया है।

हालांकि चर्चा ये भी है कि अगर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद हरक सिंह रावत को चुनावी मैदान में उतारा जाता है तो इसकी पूरी संभावनाएं हैं कि उन्हें डोईवाला सीट से ही चुनाव लड़ाया जाएगा । ऐसे में हरक सिंह रावत के चुनावी इतिहास को देखकर भी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव न लड़ने का मन बनाया है, ऐसी चर्चाएं हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!