October 2, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वास्थ्य संवाद-2021 का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुभाष रोड एक होटल में आयोजित स्वास्थ्य संवाद 2021 कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं किस तरह और बेहतर हो सकती हैं, इस उद्देश्य से यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है। कोविड के दौरान राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक कार्य किये गये हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उत्तराखंड के बाहर से आने वाले लोगों को भी ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!