March 11, 2026

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जनता दरबार में फरियादियों को दिखी आस

कोविड काल में लम्बे वक़्त के बाद मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सीएम ने जन समस्या सुनी। ऐसे में राज्य के कोने कोने से जनता अपनी समस्याओं के समाधान की आस लेकर पहुंची। मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबंधित पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखी गईं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जाएगी और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जाएगा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे फरियादी को सरकार से काफी आस नजर आयी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!