June 15, 2026

सीएम धामी ने की परिवहन और आबकारी विभाग की समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन एवं आबकारी विभाग की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम को लाभ की स्थिति में लाये जाने के प्रयास किये जाय। राज्य के प्रवेश स्थलों पर लगाये जाय सीसीटीवी कैमरे। ऑन लाइन टेक्स जमा करने की व्यवस्था की जाय । सड़क दुघटनाओं पर नियन्त्रण के लिये सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय से करे कार्य। सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यों में भी हो समन्वय। दक्ष लोगों के ही बने लाइसेंस, हर जिले मे ड्राइविंग टेस्ट की हो व्यवस्था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  इंट्री पाइन्ट पर टेक्स जमा करने तथा ऑनलाइन सुविधाओं के प्रभाव क्रियान्वयन के लिये एप तैयार किया जाय। प्रदेश में सीएनजी पर टैक्स की दर को कम किए जाने पर किया जाएगा विचार। प्रदेश में पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत बेहतर ब्रांड की शराब विपणन की हो व्यवस्था। आबकारी नीति को बनाया जाए व्यवहारिक।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!