September 21, 2026

युवा संसद में उत्तराखण्ड का नेतृत्व करने वाली दिव्या नेगी का सीएम धामी ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई दिल्ली में नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में *भारत में जी -20 का प्रतिनिधित्व : एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य* विषय पर भाषण दिया था, जिसे काफी सराहना मिली।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्या नेगी को राज्य सरकार की उपलब्धि पर आधारित पुस्तक ‘एक साल नई मिसाल’ एवं ‘मोदी @20 ड्रीम मीट डिलीवरी’ पुस्तक भेंट की।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!