November 28, 2026

सीएम धामी ने गंगोलीहाट विधानसभा को दी 22 करोड़ की योजनाओं की सौगात

0

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट पहुंचे। जहां पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोर जोरदार स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री ने हॉट काली मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीआईसी के मैदान पर गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 22 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

]

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पिछले 5 सालों के अंदर उत्तराखंड राज्य के लिए एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को आगे ले जाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल