October 13, 2026

सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से जिले की स्थिति और यात्रा की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा ग्रस्त इलाकों में सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश से किसानों को भी खासा नुकसान हुआ है। साथ ही मुख्यमंत्री ने यात्रियों से अभी यात्रा न करने की अपील की है। इस दौरान आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धनसिंह रावत व डीजीपी अशोक कुमार भी साथ मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!