February 6, 2026

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने महारैली की तैयारी को लेकर की बैठक

देहरादून। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी समन्वय समिति के 5 अक्टूबर को होने वाली महारैली की तैयारी के लिए एक बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रांतीय पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री के साथ हुई। जिसमें उनको महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर महारैली को सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा और प्रदेश उपाध्यक्ष नेलसन कुमार अरोड़ा महामन्त्री सुनील अधिकारी ने कहा कि समन्वय समिति की महारैली को सफल बनाकर कर्मचारियों को स्टर्फ़िंग पैटर्न का लाभ देते हुए 4200 ग्रैड पे लेते हुए बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान दिलाना है। 10,16,26,पूर्व ए सी पी लागू कराना है, पदोन्नति में शिथलीकरण, गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करना इत्यादि है, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड को पूर्ण रूप से सहयोग करना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!