August 11, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतारोही मनीष कसनियाल को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही  मनीष कसनियाल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

मनीष कसनियाल ने 01 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधु  सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 103 वर्ष के बारूवाला (भानियावाला) देहरादून निवासी  साधू सिंह बिष्ट ने द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे हैं।

Spread the love
error: Content is protected !!