October 3, 2026

सीएम धामी ने सूर्य नमस्कार कर ”करो योग रहो निरोग” का दिया संदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवयोग सेवा समिति, CCRYN आयुष मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार देवभूमि परंपरा का अद्भुत उपहार विषय पर आयोजित वेबिनार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सूर्य नमस्कार भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति का शरीर निरोगी रहता है और घर में सुख-शांति का वास बना रहता है। उन्होंने कहा कि हम सूर्य नमस्कार के माध्यम से सूर्य उपासना कर निरोगी रह सकते हैं।

सूर्य नमस्कार के अभ्यास से विभिन्न आसनो से मन और आत्मा सबल होते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि योग करने का मकसद आत्मज्ञान की प्राप्ति तथा सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियों को दूर करना है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!