August 11, 2026

चांद पत्थर को पर्यटन से जोड़ने के लिए टीवी पत्रकार संघ ने पर्यटक मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 

डोईवाला ।

चांद पत्थर भोगपुर को पर्यटन स्थल ओर आसपास के इलाके का सौंदर्य करण करने को टीवी पत्रकार संघ ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपा है। टीवी पत्रकार संघ के प्रभारी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि हम 1 दिन पहले भोगपुर गए थे तो हमको पता चला कि वहां पर एक पत्थर है जिसके ऊपर लाल कलर का चांद बना हुआ है ग्रामीणों से जब हमने पूछा तो पता चला कि यह पत्थर कईयों साल पुराना है इस पत्थर की यह विशेषता है की जब पूर्णिमा की रात में चांद लाल होता था तो इस पत्थर पर बना हुआ चांद भी लाल हुआ करता था। ग्रामीणों ने बताया था कि अंग्रेजी शासन के टाइम अंग्रेजों ने इस पर गोलियां चलाई थी मगर यह पत्थर तब टूटा नहीं था। यहां पर दूर-दूर से लोग इस पत्थर को देखने आते हैं। वही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी विचार करने को कहा और आश्वासन दिया कि जल्दी इसका निरक्षण भी किया जाएगा।पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ओर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकार संघ का धन्यवाद दिया है।
ज्ञापन देने वालों में पत्रकार राजकुमार अग्रवाल,जावेद हुसैन,महेंद्र चौहान,संजय राठौर,आसिफ हसन,रितिक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Spread the love
error: Content is protected !!