November 28, 2026

चमोली: चट्टान से पैर फिसलने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल ,गरीब परिवार नें लगाई मदद की गुहार

0

पोखरी: इस बात में कोई दो राय नहीं कि पहाड़ों का दर्द पहाड जैसा विशाल होता है। ताजा घटनाक्रम चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड के गुणम गांव का है। जहां सरिता  देवी (45)जंगल  में घास काटते वक्त पांव फिसलने के कारण चट्टान से गिर गई। जिससे उसके सिर और रीड़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई है। ग्रामीणों की मदद से महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज की उचित व्यवस्था न होने के कारण हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट देहरादून में भर्ती कराया गया है।

गंभीर चोटों के कारण सरिता देवी को आईसीयू में रखा किया गया है। जिसका प्रतिदिन 25,000 से अधिक खर्चा आ रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सरिता देवी के इलाज में आयुष्मान कार्ड की सीमा से अधिक खर्च आएगा। सरिता देवी का पति मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित परिवार ने समाज के प्रबुद्ध जनों से दुख की इस बड़ी घड़ी में उनकी मदद करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *