August 13, 2026

चमोली पुलिस का डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान, बिना वेरिफिकेशन वालों पर सख्ती।

 

चमोली,
जनपद चमोली की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आज जिलेभर में पुलिस द्वारा डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने की।

पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों, फड़-फेरी करने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया।

अभियान की मुख्य बातें

पुलिस ने कंस्ट्रक्शन साइट, होटलों व कस्बों में जाकर पूछताछ की और बिना सत्यापन रह रहे व्यक्तियों की पहचान की।

सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ कानूनी व चालानी कार्यवाही की गई।

पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे अपने किरायेदारों व मजदूरों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं।

पुलिस का संदेश

पुलिस का कहना है कि यह अभियान जनपद की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए है। इससे बाहरी राज्यों से आए मजदूरों को भी नियमानुसार काम करने का अवसर मिलेगा और असामाजिक तत्वों की पहचान समय रहते हो सकेगी।

चेतावनी और अपील

बिना सत्यापन कोई भी व्यक्ति जनपद में निवास नहीं करेगा।

भवन स्वामी और ठेकेदार अगर सत्यापन नहीं कराते हैं तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी।

Spread the love
error: Content is protected !!