September 21, 2026

चमोली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,हत्या के आरोप में ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चमोली  श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जनपद में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं विवेचनाओं से सम्बंधित वांछित/ ईनामी अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
इसी क्रम में शनिवार को थाना कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 13/2021 धारा 302 आईपीसी से संबंधित वांछित ईनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।
उक्त प्रकरण में  22.4.2021 को वादिनी रजिया सिद्दकी पत्नी स्व.नदीम सिद्दीकी निवासी कर्णप्रयाग द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में आकर तहरीर दी कि मेरे पुत्र रिजवान सिद्दकी को दिनांक 16.4.2021 की सुबह करीब 10:00 बजे राजेन्द्र कुमार पुत्र रूप लाल निवासी गांधी नगर एवं अरविंद नेगी निवासी पोखरी घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उसके बाद मेरा पुत्र घर नहीं आया है। 19.4.2021 को मेरे पुत्र का शव अलकनन्दा नदी के किनारे बरामद हुआ है। मुझे पूरा शक है कि उक्त दोनों व्यक्तियों ने ही मेरे पुत्र की हत्या की है।
उक्त तहरीर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कर्णप्रयाग पर मु.अ.संख्या 13/2021 धारा 302 आईपीसी अंकित कर अभियुक्त राजेन्द्र कुमार पुत्र- रूप लाल निवासी- गांधी नगर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। दूसरा अभियुक्त अरविंद नेगी पुत्र- भरत सिंह निवासी- ग्राम बिनगढ़ थाना पोखरी उक्त हत्या के मुकदमे में वांछित था ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5000 रुपये ईनाम की घोषणा की गई थी एवं थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा कुशल सुरागरसी एवं पतारसी कर आज दिनांक 19.3.2022 को कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा बिनगढ़ बाजार से अभियुक्त अरविंद नेगी उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस टीम
1- उ.नि. ध्वजवीर सिंह थानाध्यक्ष पोखरी
2- उ.नि. चित्रगुप्त (विवेचक)
3- उ.नि. अमित नौटियाल
4- आरक्षी 46 नीतीश कुमार
5- आरक्षी 297 मनोज
6- आरक्षी 39 दिग्पाल
7- आरक्षी 27 सुरेंद्र

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!