November 2, 2026

माॅ चण्डिका बन्यात के संबध में महायज्ञ स्थल पर अव्यस्थाओं को लेकर डीएम रूद्रप्रयाग को दिया ज्ञापन

0
IMG-20220317-WA0004

आगामी 1 जून से 10 जून तक महड़ गांव दशज्यूला काण्डई में आयोजित होने वाले महायज्ञ के संबध में जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को दिवरा यात्रा समिति ने तमाम अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित समय रहते व्यवस्थित करने के संबध में ज्ञापन जारी किया है। समिति के पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी से निवेदन किया है कि लोक निमार्ण विभाग,पेयजल,बिधुत,पुलिस आदि विभागों को तमाम अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया जाय।
समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट व महामंत्री देवेन्द्र सिंह जग्गी जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में अवगत कराया है कि मंदिर परिसर में विधुत ट्रांस्फारमर को हटाने कि लिए सितंबर 2021 में प्रार्थना पत्र जारी किया गया था लेकिन अभी तक इस पर काई कार्यवाही नही हुई है। वही महायज्ञ के दौरान महड़ तल्ला में पानी की भारी किल्लत के चलते गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर दो जल स्रोतो से जलापूर्ति करने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

रूद्रप्रयाग चोपड़ा उडामाण्डा मोटर मार्ग काफी जीर्णशीर्ण हालत में है। महायज्ञ के दौरान इस मार्ग से हजारों की संख्या में भक्तजनों द्वारा आवाजाही की जानी है।इस मार्ग को जल्द दुरस्त करने के लिए लोक निमार्ण विभाग को निर्देशित किया जाय।साथ ही यज्ञस्थल पर 6 मोबाइल शौचालय,महायज्ञ के दौरान अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था,स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस प्रसाशन की व्यवस्था कराने के लिए भी निवेदन किया गया है।
आपको बता दें कि रूद्रप्रयाग जनपद के महड़ गांव दशज्यूला पट्टी में मॉ चण्डिका की दिवारा यात्रा के समापन के अवसर पर भव्य बन्यात का आयोजन किया गया हैं। जिसमें 24 गांवो के अतिरिक्त प्रवासी भक्तों को भी माता के आर्शीवाद के लिए न्यौता दिया गया है। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने के आसार है। लिहाजा दिवरा यात्रा समिति अभी से सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को बनाने में जुट गई है। दिवरा यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने सभी भक्तों से इस महा अनुष्ठान को शांति पूर्वक सम्मन्न कराने के लिए तन-मन-धन से जुटने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल