June 30, 2026

चमोली :भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा 500 से अधिक बूथों पर किया गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन

 

चमोली जनपद में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का
100वें प्रसारण को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा 500 से अधिक शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर पर प्रसारण किया गया।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर हिमानी वैष्णव ने बताया प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के 100वें प्रसारण को चमोली जिले में 500 से अधिक शक्ति केंद्रों में महिला मोर्चा के द्वारा प्रसारण व्यवस्था की गई थी। खुशी जाहिर करते हुए विभिन्न स्थानों पर मिष्ठान वितरण किया गया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति के लिए आमजन में आत्मविश्वास पैदा किया है इसी से देश की प्रगति होगी

Spread the love
error: Content is protected !!