June 27, 2026

निःशुल्क नेत्र शिविर में 70 मरीजों की जांच, छह मोतियाबिंद रोगियों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

निःशुल्क नेत्र शिविर में 70 मरीजों की जांच, छह मोतियाबिंद रोगियों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

पोखरी, संवाददाता।
पोखरी स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में शनिवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन थालाबैड़ वार्ड से जिला पंचायत सदस्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा के विशेष सहयोग तथा संत श्री भोले जी महाराज एवं प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु मंगला श्री मंगला जी के सौजन्य से द हंस जनरल अस्पताल, सतपुली द्वारा किया गया।

शिविर में नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने 70 मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच की। मरीजों को आवश्यक दवाइयां एवं चश्मे भी वितरित किए गए। जांच के दौरान छह मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए द हंस नेत्र चिकित्सालय, सतपुली भेजा जाएगा।

शिविर का लाभ उठाने वाले 85 वर्षीय विशंभर दत्त (देवखाल), 75 वर्षीय मनवर सिंह (काण्डई) और 40 वर्षीय उर्मिला देवी (मोहनखाल) सहित अन्य ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं।

शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. सुमित, डॉ. राजदीप, समन्वयक दीपक गुसाईं, स्टाफ नर्स राकेश रावत एवं सुरेंद्र पुजारी ने अपनी सेवाएं दीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, एडवोकेट राधारानी रावत, पत्रकार भानु प्रकाश नेगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love
error: Content is protected !!