August 10, 2026

CBSE ने जारी किए 12वीं के नतीजे, जानिए कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो चुका है. बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल 99.37 फीसदी छात्र पास हुए हैं। लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.67 जबकि लड़कों का 99.13 फीसदी रहा। यानी लड़कियों का पास प्रतिशत 0.54 बेहतर रहा। सीबीएसई 12वीं में इस साल 14.5 लाख छात्र पंजीकृत थे। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस साल सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट मूल्यांकन फॉर्मूला से घोषित किया गया है।

Spread the love
error: Content is protected !!