November 28, 2026

गौरीकुंड भटवाड़ीसैन के समीप टूटी चट्टान,मलवा में दबी एक कार

0

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग रूद्रप्रयाग गौरीकुंड स्थान भटवाड़ीसैन के समीप चट्टान टूटने से मलवा आने के कारण मार्ग यातायात हेतु अवरूद्ध हो गया है।

]

इस दौरान मलवा मे एक कार दबने से कार चालक घायल हुआ है जिसे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी अवगत कि सोनप्रयाग से आगे मुनकटिया मे मलवा आने से सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया है जिस कारण यात्रा को सोनप्रयाग मे रोक दिया गया है। अवरूद्ध सड़क मार्ग को जेसीबी मशीन से मार्ग खोलने का कार्य गतिमान है तथा यात्रियों को भारी वर्षा के कारण सुरक्षित स्थानों में रूकने तथा मौसम ठीक होने पर ही यात्रा को शुरू करने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल