November 26, 2026

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के ब्रांड एंबेसडर सुमित प्रजापति को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित ।

0
IMG-20230301-WA0017

 

हरियाणा मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर के द्वारा सुमित प्रजापति को दिया गया रक्त नायक अवार्ड ।

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के ब्रांड एंबेसडर एवं जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सुमित प्रजापति को हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा उत्तराखंड रक्त नायक अवार्ड से सम्मानित किया गया । नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट संस्था के द्वारा प्रत्येक राज्य के ऐसे समाज सेवकों को सम्मानित किया गया , जो मरीजों की रक्त की पूर्ति करने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं ।

]

प्रजापति के द्वारा पिछले 8 वर्षों में ढाई सौ से अधिक रक्तदान शिविर एवं 400 से अधिक नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जा चुके हैं , इनके के माध्यम से हजारों मरीजों को जीवनदान दिया जा चुका है ।
ढाई सौ से अधिक रक्तदान शिविर के माध्यम से 5000 से अधिक रक्त यूनिट एकत्रित की जा चुकी है । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में संपूर्ण भारत में निफा संस्था के माध्यम से रक्तदान शिविर लगाए गए थे , जिन संस्थाओं या समाज सेवकों के द्वारा इस मुहिम में प्रतिभाग किया गया था उन सभी को हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा करनाल हरियाणा में मंगल सेन ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया । सुमित प्रजापति पिछले 8 वर्षों से अधिक समाज सेवा में सक्रिय हैं एवं अपनी सेवाओं से हजारों जरूरतमंदों को लाभान्वित कर चुके हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल