पेडिग्री के उत्पाद और फार्च्यून इंटरप्राइजेज का बहिष्कार जारी
देहरादून। पेडिग्री के उत्पाद और फॉर्चून इंटरप्राइजेज का बहिष्कार लगातार जारी है। डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन उत्तराखंड का कहना है कि कुछ व्यापार डिस्ट्रीब्यूटर शहर के व्यापार के नियमों को धता बताकर शहर में व्यापार के माहौल को बिगाड़ने में लगे हुए हैं।

दरअसल ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून में काम करने वाला मैसर्स गर्वित एंटरप्राइजेज मार्स इंटरप्राइजेज जो कि मार्स इंटरनेशनल कंपनी में पेडिग्री का काम बीते 20 सालों से करता है उसको कंपनी ने बिना सोचे समझे बदल कर नया डिस्ट्रीब्यूटर बना दिया है। जिसको लेकर कंपनी से लगातार बातचीत करने पर भी कोई सकारात्मक बात नहीं बन पाई है।
वहीं कंपनी के RSM अमितेश रंजन द्वारा बात को नहीं माना गया। इस बाबत फॉर्चून कंपनी से बातचीत की गई पर उसका भी कोई सकारात्मक रवैया नजर नहीं आ रहा है। इस तानाशाही रवैया को देखते हुए डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा पेडिग्री के सभी उत्पादों का बहिष्कार और फॉर्चून इंटरप्राइजेज फर्म को अपने यहां ब्लैक लिस्टेड करने की सभी व्यापारियों से अपील की गई है।

डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन उत्तराखंड ने व्यापारियों से अपील की है कि सभी व्यापारी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो और अपने यहां फॉर्चून इंटरप्राइजेज फार्म के सभी उत्पादों को ब्लैक लिस्ट करें। अगर कोई व्यापारी भाई इस विरोध में शामिल नहीं होगा तो उस व्यापारी का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। फॉर्चून इंटरप्राइजेज के अड़ियल को देखते हुए देहरादून के सभी व्यापारी एसोसिएशन ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
