October 31, 2026

पोखरी ब्लाक में सद्भावना दिवस पर खंड विकास अधिकारी ने दिलाई सद्भावना की शपथ

0
IMG-20230818-WA0011

 

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। सदभावना दिवस के मौके पर पोखरी ब्लाक में खंड विकास अधिकारी पन्नालाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द लाते हुए हिंसा को समाप्त करने एवं लोगों में सद्भावना का संवर्धन करने की शपथ दिलाई।
खंड विकास अधिकारी पन्नालाल ने कहा कि एकता व सदभाव से ही कार्यशैली में सुधार आता है। हम सबको एक टीम के रूप में कार्य करना है जिसे देश की एकता और अखंडता बनें रहें।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी, सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य, Adoपंचायत संजय शांडिल्य, युवा कल्याण अधिकारी दीपक विष्ट सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल