October 31, 2026

बिरही गांव का मुख्य सड़क से टूटा सम्पर्क,ग्रामीण परेशान प्रशासन मौन

0
IMG-20230818-WA0010

चमोली :13 अगस्त की रात अत्यधिक वर्षा के कारण बिरही मुख्य सड़क से ऊपरी गॉव/शिवालय मंदिर तक पहुँचने का एक मात्र मार्ग ध्वस्त हो गया,वर्तमान में यहां पर लोगो को आवाजाही के लिए बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इसी एकमात्र मार्ग से गांव के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय व इंटर कालेज आना जाना पड़ता है।हर समय यहां पर ऊपर से पत्थर गिरने की आशंका बनी हुई है।आज दिन मे अत्यधिक वर्षा होने के कारण बच्चों को बिरही गंगा हाइड्रो पावर कम्पनी के पीछे से वैकल्पिक मार्ग से जो कि नदी के किनारे जहां पर कि बच्चों को बहने व दलदल मे डूबने की आशंका है वहां से पार करवाया गया जो कि बहुत ही जोखिम भरा कार्य है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासन प्रशासन द्वारा शीघ्र से मुख्य सड़क से गॉव तक पहुँचने का मार्ग नही बनाया गया तो कभी भी कोई अनहोनी यहां पर हो सकती है।जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से शासन प्रशासन की होगी।ऐसा नही है कि ग्रामीणों द्वारा किसी उच्चस्तरीय पदाधिकारी/राज नेताओ व लोक निर्माण विभाग को इस सम्बंध में नही बताया गया हो।उक्त समस्या के सम्बन्ध मे स्थानीय प्रशासन से लेकर विधायक व सांसद तक को इस समस्याए के बारे में अवगत किया गया है।दो दिन पहले जब बद्रीनाथ विधायक श्री राजेन्द्र भण्डारी व सांसद श्री तीर्थ सिंह रावत आपदा भ्रमण के दौरान यहां पर पहुँचे तो ग्रामीणों द्वारा उनको भी इस समस्या के बारे में अववत किया गया लेकिन सभी झूठी आश्वासन देकर चले गए।लोक निर्माण विभाग द्वारा अपने जूनियर इंजीनियर व सहायक इंजीनियर मौके पर भेजे गए लेकिन उन्होंने भी ये कह कर पल्ला झाड़ दिया कि उक्त मार्ग हमारे विभाग के पास नही है।परंतु ग्रामीणों का ये भी कहना है कि विगत पांच छः वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग पर पेंटिंग/तारकोल किया गया।और अभी वर्तमान समय तक उनके विभाग के कर्मचारियों द्वारा इस मार्ग का देख रेख किया जा रहा है।और आज आपदा के समय इस तरह ये कहना कि उक्त मार्ग हमारे विभाग के पास नही है बहुत ही अफसोस व निंदनीय विषय है।ग्रामीणों द्वारा ये भी आरोप लगाया गया यदि ये मार्ग विभाग के पास नही था तो पूर्व में क्यों विभाग द्वारा इस मार्ग पर पेंटिंग की गई इसका साफ मतलब ये हुआ कि सरकारी पैसों को ठिकाने लगाने का कार्य पूर्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया।बात जो भी रही हो लेकिन वर्तमान में जिस समस्या से यहां पर स्कूली बच्चे व बुजुर्ग माताएं बहिने गुजर रहे हैं उसको देखते हुए शासन प्रशासन को तुरंत यहां पर उचित कार्यवाही करके अवरुद्ध मार्ग को खुलवाना चाहिए क्योंकि यहां पर पन्द्रह-बीस निजी व व्यवसायिक वाहन भी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण फंसे हुए हैं कई व्यवसायिक वाहन चालक/मालिक जो अपने परिवार का भरण पोषण गाड़ी चला के करते थे उनके लिए अब परिवार चलाने के लिए संकट पैदा हो गया है।इस लिए शासन प्रशासन से सभी लोगो ने गुहार लगाई है कि जल्दी से जल्दी इस मार्ग को खोला जाय।

पुष्कर सिंह राणा
हिमवंत प्रदेश न्यूज,जोशीमठ चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल