June 6, 2023

आगामी चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी : मुख्यमंत्री।

 

परमार्थ निकेतन उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक

ऋषिकेश ।  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन स्वर्गआश्रम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में महिलाओं के दम पर वर्ष 2024 में राज्य की सभी लोकसभा सीटों को जीतेगी, वही प्रदेश में होने वाले नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में भी पूरा दमखम लगाएगी, क्योंकि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सबसे ऊंचा स्थान है। जिनके लिए महिला मोर्चा केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं को लेकर बूथ स्तर तक जाएंगे, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में जहां कार्य किए है।

आपको बता दे कि वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, के अंतर्गत गोरा देवी कन्या धन योजना के चलते मैदानी क्षेत्रों में कक्षा नौवीं की छात्राओं को 2850 साइकिल उपलब्ध कराए जाने के साथ आशा संगिनी एप भी लॉन्च किया गया है । जिसमें आशा बहनों को ऑनलाइन वेतन दिया जाएगा जिसकी मॉनिटरिंग का काम भी राज्य सरकार करेगी, वही प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए गौरव शक्ति की शुरुआत की गई है, महिलाओं को सशक्त और समर्थ समाज देने के उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 7 करोड़ की धनराशि का भजन भी आवंटित कर दिया है।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रदेश में होने वाले लोकसभा और नगर निगमों के चुनाव में महिलाओं की भूमिका को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए गए। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले से ही चुनाव में महिलाओं को 10% आरक्षण दिए जाने की बात कही थी लेकिन अब पार्टी ने इसे बढ़ाकर 15% कर दिया है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है जीतने वाली महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरे देश में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि कुछ प्रदेशों में होने वाले चुनाव में पार्टी ने यह तय किया है कि वह महिलाओं को भी टिकट देगी । मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने 1 वर्ष में हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए वृद्धावस्था और जीवन पेंशन की राशि को बढ़ाकर ₹500 प्रतिमाह कर दिया है नंदा गौरा की सौगात के चलते प्रदेश में 323 करोड़ की धनराशि हजारों बालिकाओं को दिए जाने का प्रावधान भी किया है उन्होंने बताया कि स्वस्थ सशक्ति के चलते प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सरकार ने 4944 महिलाओं को लाभ क्या है जिसमें डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में 115 करोड़ की धनराशि निर्गत की गई है वही महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत हजारों महिलाओं को लाभान्वित किया गया है इतना ही नहीं रक्षाबंधन जैसे पर्व पर परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर किए जाने की सौगात दी गई है, वही पैतृक संपत्ति में पोषण के साथ लड़कियों के नाम दर्ज किए जाने की व्यवस्था की है।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेनू बिष्ट, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, रेखा कुमारी प्रदेश प्रभारी, भावना रावत, नगर निगम महापौर अनीता ममगांई, ऋषिकेश महापौर अनीता मंमगाई, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, मोहनी पोखरियाल, सोनू कक्कड़, प्रदेश मंत्री रीता चमोली, प्रिंसी रावत अंजलि नैथानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, जिलाध्यक्ष कोटद्वार पकिर्ण नेगी, जिलाध्यक्ष टिहरी श्रीमती इंदिरा आर्य, कविता शाह जिलाध्यक्ष ऋषिकेश ऋषिकेश जिला अध्यक्ष कविता शाह , जिला उपाध्यक्ष रोमा सहगल, मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, विनितानौटियाल, मीनाक्षी भंडारी, सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल थी।

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!