October 25, 2026

मध्यमेश्वर यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों का रिकार्ड समय पर रेस्क्यु करने पर भाजपा नेत्री आशा नौटियाल ने जताया सीएम धामी का आभार

0
IMG-20240724-WA0009

रूद्रप्रयाग (उखीमठ)ःमध्यमेश्वर महादेव यात्रा मार्ग पर आधार शिविर बनातोली में मोरखंडा नदी पर बने पुल के नदी में समाने के बाद यात्रा मार्ग में फंसे 106 यात्रियों को हेलीकॉटर से रिकार्ड समय में रेस्क्यू करने पर भाजपा महिला मार्चा अध्यक्ष व पूर्व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,गोंण्डार के प्रधान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व जिला प्रसाशन का आभार जताया है।
आशा नौटियाल ने कहा पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के कारण कई स्थानों पर भारी बारिस हो रही है। जिसके कारण चारधाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से सड़क,पुल आदि छतिग्रस्त हो रहे है,और यात्रियों व स्थानीय लोगांे को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार मानसून के कारण हो रही आपदा के लिए हर 24 घंटे अलर्ट है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा एसडीआरएफ के साथ साथ सभी अधिकारियों को अर्लट मोड़ पर रखा गया है। जिससे आपदा के कारण होने वाली परेशानियों को कम से कम समय में दूर किया जा सके।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस केदारनाथ यात्रा नहीं पिकनिक यात्रा कर रही है। कांग्रेसी जो इस यात्रा में सामिल है वह पड़ावों में होटलों के स्वीमिंग पुलों में मौज मस्ती कर रही है। कांग्रेस को देवी देवताओं की याद सिर्फ चुनावों के समय आती है। तब इनके नेता को कभी जनेउ धारण करना पड़ता है कभी तिलक धारण करना पड़ता है और कभी मंदिरों में जाकर पूजा पाठ का ढ़ौग करना आता है। राहुल गांधी भरी संसद में हिन्दुओं को हिंसक बताते है और चुनाव के समय कांग्रेस को केदारनाथ समेत अन्य मंदिरों की चिन्ता सताने लगती है। कांग्रेस को इस यात्रा के बजाय पश्च्याताप की यात्रा करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल